Sunday, June 14, 2020

Suicide_Sushant Singh_Hindi Cinema_All My Sons_हिन्दी सिनेमा_सफलता_मौत




हिन्दी सिनेमा के सुनहले पर्दे की चमक और सफलता, असली जिन्दगी में कितनी क्षणभंगुर और उसमें काम करने वाले कलाकारों का अंत (मौत) अकल्पनीय रूप से कितना भयावह है? 


आज हर कीमत पर कथित सफलता हासिल करने के फेर में परिवार और संस्कार से दूर होकर व्यक्ति की देह और मन पर इतनी खरोंचे पड़ जाती हैं कि उसे अंत में अपनी जिंदगी खत्म करना ही सबसे आसान उपाय लगता है। नोबल पुरस्कार विजेता (1936) और अमेरिकी नाटककार आर्थर मिलर के प्रसिद्ध नाटक "आल माय सन्स" में भी हर काम और सम्बन्ध को मुनाफे के लिए इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति और अंत में उसके अपने धतकरम के कारण उसके अपने एकलौते जवान पाॅयलट बेटे की दुर्घटना में असामयिक मौत का कथानक कुछ ऐसी ही भयावहता को रेखांकित करता है। ग्रेजुएशन में यह नाटक पढ़ा था, आज अनायास ही याद आ गया।

Monday, June 8, 2020

Lord Curzon_Delhi Durbar_1903_लॉर्ड कर्जन_दिल्ली दरबार_1903


अंग्रेजों का दूसरा दिल्ली दरबार, वर्ष 1903 


दिल्ली में अंग्रेज वाइसराॅय का प्रवेश।

लॉर्ड जॉर्ज नथानिएल कर्ज़न अपनी पत्नी के साथ राजकीय हाथी 'लक्ष्मण प्रसाद' पर। 


लॉर्ड कर्जन (1859-1925) और उनकी पत्नी लेडी कर्जन (1870-1906) की राजकीय हाथी लक्ष्मण प्रसाद पर चांदी के एक हौदे में बैठे हुए की तस्वीर। अंग्रेज सरकार की सेवा में लगे इस हाथी का नाम 'लक्ष्मण प्रसाद' था। 


लॉर्ड कर्जन अंग्रेज भारत में वर्ष 1899 से 1905 तक की अवधि में वायसराय और गवर्नर-जनरल के पद पर रहा। इस तस्वीर में प्रदर्शित चांदी के हौदे का उपयोग वर्ष 1875 में अंग्रेज राजा एडवर्ड सप्तम (1841-1910) ने अपनी पहली भारत यात्रा में किया था। 



Sunday, June 7, 2020

Lessor known historical facts_अनजाने इतिहास के मोती










अकेले रहना महत्वपूर्ण है।
-आंद्रे गिडे, फ्रांसीसी लेखक और साहित्य में नोबेल पुरस्कार के विजेता

चीनी व्यापार में भारत और हिन्द-एशिया के साथ व्यापार का पहला उल्लेख लि-वान के तांग-कुओ-शि-पु में मिलता है। 

First Indian Bicycle Lock_Godrej_1962_याद आया स्वदेशी साइकिल लाॅक_नलिन चौहान

कोविद-19 ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इसका असर जीवन के हर पहलू पर पड़ा है। इस महामारी ने आवागमन के बुनियादी ढांचे को लेकर भी नए सिरे ...