Showing posts with label फसाना. Show all posts
Showing posts with label फसाना. Show all posts

Thursday, April 7, 2016

क्या है, तेरा नाम_what is your name! (geet)




क्या है, तेरा नाम
न मैंने जाना, न तूने माना
प्यार का था, कैसा फसाना
क्या है...

न मिले तो थे कितने अकेले
मिलकर भी कहाँ हो पाएँ दुकेले
फिर भी कहाँ हो पाया साथ निभाना
क्या है...

अब मिलने की आस, मर गयी है
सूखे पौधे की प्यास, खत्म हो गयी है
दोनों का अहसास, अब है बेगाना
क्या है...

अब जुदा होकर भी जब मिलते हैं
एक थमा वक्त और जुदाई मिलते हैं
हकीकत न होकर, हो कोई फसाना
क्या है...


First Indian Bicycle Lock_Godrej_1962_याद आया स्वदेशी साइकिल लाॅक_नलिन चौहान

कोविद-19 ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इसका असर जीवन के हर पहलू पर पड़ा है। इस महामारी ने आवागमन के बुनियादी ढांचे को लेकर भी नए सिरे ...