Showing posts with label कोई अपना_dear one_poem. Show all posts
Showing posts with label कोई अपना_dear one_poem. Show all posts

Tuesday, March 19, 2019

कोई अपना_dear one_poem


फोटो साभार: लोनली ट्री_जूडिथ सायराच





जब कोई अपना जाता है 
आकाश सूना होता है 
आंखें सूनी 
हम निःशब्द 

कितना कुछ साथ चला जाता है 
उस एक अपने के साथ 
यादें, बातें, अपनापन 
हम बिलकुल अकेले 

कभी जो सोचा नहीं होता 
जब ऐसा कुछ होता 
तब इतना दर्द होता 
लगता आखिर ऐसा क्यों होता 

होने, न होने का भरम 
पहली बार सच होता 
सच प्रिय नहीं, कड़वा ही होता 
काश जीवन बस में होता! 


First Indian Bicycle Lock_Godrej_1962_याद आया स्वदेशी साइकिल लाॅक_नलिन चौहान

कोविद-19 ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इसका असर जीवन के हर पहलू पर पड़ा है। इस महामारी ने आवागमन के बुनियादी ढांचे को लेकर भी नए सिरे ...