Saturday, July 11, 2015

वन की प्राकृतिक वनस्पति और हाथी_elephant and forest greenery



जंगलों में पेड़-पौधों की वनस्पति के पनपने में हाथियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि हाथी जानवरों की दूसरी प्रजातियों के विपरीत बीज को बिना तोड़े पूरी तरह से निगल जाते हैं.
जंगल में पेड़ों की लगभग 30 प्रजातियों दोबारा उगने के लिए पूरी तरह से हाथियों पर निर्भर हैं।

Friday, July 10, 2015

गज़ल_ghazal_तन्हाई




मिला नहीं था जब तक कोई, कितना सुकून से था
          अकेला बेशक था पर परेशान कतई नहीं था                      
खुद से ही करता था कई बातें, तन्हाई में
कोई दोस्त जो नहीं था, मेरी जिंदगी में

रब ने मुझे अकेला ही रखा था
फिर भी कोई गम तो नहीं था

मिलकर तुझसे ऐसा लगा, जिंदगी में
बहार आ गयी हो, मानो चमन में

बिछुड़ने की बात तो कभी ज़ेहन में नहीं आई
पर अलग होकर, अब कितनी काटती है तन्हाई

पता लगा है कि बसा ली है, उसने दुनिया जुदा होकर
हम तो आसरे में थे, सो आँसू भी नहीं निकले रोकर 

अब जहां हो आबाद रहो, जिंदगी में खुश होकर
हमने तो कभी हिसाब नहीं रखा, अलग होकर 








Saturday, July 4, 2015

शब्द अपने, भाव पराए




"राष्ट्रवाद केवल मात्र एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है; राष्ट्रवाद ईश्वर प्रदत्त धर्म है; राष्ट्रवाद एक पंथ है, जिसमें तुम जीना होगा। क्या तुमने इस बात को अनुभूत किया है कि तुम केवल ईश्वर के उपकरण हो और तुम्हारे शरीर भी तुम्हारे स्वयं के नहीं हैं? अगर तुमने इस बात को अनुभूत किया है, तभी तुम अकेले इस महान राष्ट्र को बनाए रखने में सक्षम होंगे। "

-महर्षि अरविन्द घोष 
अगर मुझे विस्मृत ही करना होता तो यह ऐसे ही होता मानो ऐसा कुछ कभी हुआ ही नहीं था। संसार से हमेशा के लिए स्मृतियों का लोप हो जाता। लेकिन क्या वास्तव में यह सच है? शायद स्मृतियां कहीं होती हैं, तुम्हारे अपने स्वयं के अस्तित्व के परे।
-मीको कावाकामी: अबाउट हर एंड द मेमोरिज दैट बिलाॅग टू हर-न्यू राइटिंग (अनुवाद हितोमो योशियो)

First Indian Bicycle Lock_Godrej_1962_याद आया स्वदेशी साइकिल लाॅक_नलिन चौहान

कोविद-19 ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इसका असर जीवन के हर पहलू पर पड़ा है। इस महामारी ने आवागमन के बुनियादी ढांचे को लेकर भी नए सिरे ...