Thursday, May 14, 2015

Red Star over China: Edgar Snow



 एक कम्युनिस्ट का व्यक्तिगत जीवन, एक सीमा के बाद, उसके पार्टी के इतिहास में इतना घुलमिल जाता है, कि दोनों को अलग कर पाना असंभव जान पड़ता है। यह बात बरसों पहले अमरीकी पत्रकार ऐडग्र स्नो ने अपनी पुस्तक ‘रैड स्टार ओवर चाईना’ में माओत्से तुंग से इन्टरव्यू करते समय महसूस की थी।

Wednesday, May 6, 2015

अभी से हिम्मत न हार, मेरे हमसफ़र_untold love



अभी से हिम्मत न हार, मेरे हमसफ़र
राहों में आएंगे अभी, कई रहगुज़र
जिंदगी की धूप-छांव, बढ़ेगी-घटेगी कई बार
तेरे-मेरे सब्र का, इम्तेहान होगा रुक-रुक कर

अभी से हिम्मत न हार, मेरे हमसफ़र
हर रोज़ कुछ पाना है, कुछ खोना है
सीधे दिखते रास्तों पर, एडियां घिसते चलना है
अनजानी राहों पर, हौंसला लिए बढ़ना है

अभी से हिम्मत न हार, मेरे हमसफ़र
रोशनी की तलाश में, अंधेरों को चीरना है
पाने को मंजिल साथ-साथ, हाथों में हाथ लिए रहना है
कदम भले ही डगमगाए, मन पक्का किये रहना है

अभी से हिम्मत न हार, मेरे हमसफ़र
क्या और चाहती हो, सुनना और जानना
कहकर भी जो ना कह सकूं,
तेरा प्यार ही है मेरा वजूद

अभी से हिम्मत न हार, मेरे हमसफ़र



Monday, April 27, 2015

बिहार को वैल्यू_value of bihar




हैरानी की बात है, बीबीसी हिंदी की स्टोरी में बिहार के बाशिंदे कह रहे हैं कि "मीडिया वाले भी बिहार को वैल्यू नहीं देना चाहते."
जबकि आईआईएमसी के मेरे ही बैच में बिहारी छात्रों की बहुलता और आज दिल्ली में उनका शीर्ष मीडिया संस्थानों में नामचीन होना कुछ अचरज पैदा करता है.
यानि मीडिया में तो बिहारी की वैल्यू है पर बिहार की नहीं!
यह तो मौजूं सवाल हो गया ?
अब मेरी बुद्धि में तो उत्तर है नहीं, आपको सूझे तो समझाएं.

First Indian Bicycle Lock_Godrej_1962_याद आया स्वदेशी साइकिल लाॅक_नलिन चौहान

कोविद-19 ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इसका असर जीवन के हर पहलू पर पड़ा है। इस महामारी ने आवागमन के बुनियादी ढांचे को लेकर भी नए सिरे ...