Thursday, December 19, 2013

Sahitya Academy Award: Mridula Garg (साहित्य अकादमी पुरस्कार: मृदुला गर्ग)

 
हिन्दी की सुप्रसिद्ध लेखिका मृदुला गर्ग को इस बार साहित्य अकादमी पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। 25 अक्टूबर 1938 में कोलकाता में जन्मी सुश्री मृदुला गर्ग को यह पुरस्कार उनके उपन्यास "मिलजुल मन" के लिए दिया गया है।
हिमांशु जोशी, चंद्रकांता तथा डॉ. अरविंदाक्षन की चयन समिति ने सुश्री गर्ग का चयन किया।दिल्ली विश्वविद्यालय में प्राध्यापक रह चुकी मृदुला गर्ग अपनी प्र्रसिद्ध कृति 'चित कोबरा' के लिए भी जानी जाती है।
अर्थशास्त्र में एमए (1960 में) लेखिका की 20 से अधिक पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है। श्रीमती कृष्णा सोबती, मन्नू भंडारी के बाद वह सबसे लोकप्रिय हिन्दी लेखिका है। उन्हें 2004 में 'कठगुलाब' के लिए व्यास सम्मान तथा वाग्देवी पुरस्कार भी मिल चुका है।
पुरस्कार के रूप मे एक लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।
अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में कार्यकारी मंडल ने इस पुरस्कारों को मंजूरी दी। ये पुरस्कार 2009 से 2011 के दौरान प्रकाशित पुस्तकों पर दिए गए। इस बार कुल आठ कविता संग्रह, चार निबंध संग्रह, तीन उपन्यास, दो यात्रा वृतांत, दो कहानी संग्रह, एक आत्मकथा, एक संस्मरण और एक नाटक के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

No comments:

First Indian Bicycle Lock_Godrej_1962_याद आया स्वदेशी साइकिल लाॅक_नलिन चौहान

कोविद-19 ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इसका असर जीवन के हर पहलू पर पड़ा है। इस महामारी ने आवागमन के बुनियादी ढांचे को लेकर भी नए सिरे ...